Kick Boxing - 2023
गाजियाबाद के खेतान वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में 29/4/2023 से 30/4/2023 तक* किक बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप 2023 का आयोजन हुआ । जिसमे उत्तर प्रदेश के 20 जिले गोरखपुर, वाराणसी, गाजीपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, सहारनपुर, बहराइच, मेरठ , लखनऊ, नोएडा, गोतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद , बागपत, सिद्धार्थ नगर, बरेली आदि जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया । जिसमे *कन्या गुरुकुल *नारंगपुर से 30 प्रतिभागियों ने भी अपनी हिस्सेदारी निभाई। गुरुकुल नरंगपुर टीम ने 15 स्वर्ण पदक🥇 एवं 15 को सिल्वर पदक 🥈 प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुरुकुल की कन्याओं के अनुशासन एवं संस्कार को देखकर अत्यंत प्रभावित होकर कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर श्री बॉबी सिंह जी व श्री जफर जी ने गुरुकुल की टीम की प्रशंशा करते हुए कहा कि गुरुकुल की कन्याओं के चलने, बोलने,खाने,पीने और संपूर्ण व्यवहार से ही संस्कार झलकता है । अतः ये टीम सर्वश्रेष्ठ टीम है। यह घोषणा करते हुए उन्होंने गुरुकुल टीम को पूरे यूपी टीम में " बेस्ट टीम 🏆अवॉर्ड " से भी सम्मानित व सुशोभित किया । अप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से ही यह संभव हुआ है अतः आप सभी को हृदय से सादर धन्यवाद।
About us
Gurukul की स्थापना ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रचार प्रसार व वैदिक सभ्यता संस्कृति का संदेश घर-घर तक पहुॅचाने के उद्देश्य से समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से गुरुकुल का शिलान्यास 22 अक्टूबर 2007 को हुई।
Latest Tweets
Resources
माता निर्माता भवति के अनुसार शिक्षित व संस्कारित कन्यायें ही समाज व राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। इसी भावना से प्रेरित व संकल्पित होकर बहन रश्मि आर्या जो छत्तीसगढ की रहने वाली है जिन्होने जीवन पर्यन्त ब्रहम्चारिणी रहने की प्रतिज्ञा ली है। तथा अपना भरा-पूरा परिवार छोडकर आर्य जगत में गुरुकुल की सेवा में पूर्ण रूपेण तन मन से लगी हुई है। आपके परिश्रम की क्षेत्र में एक विशेश छवि है।
आपकी शैक्षिक योग्यता एम.ए. संस्कृत, एम.ए. समाजशास्त्र तथा बी.एड है। आपको आर्यसमाज की प्रसिद्ध समाजसेवी संगठन “सार्वदेशिक” से “सेवाश्रमरत्न” की उपाधि से एवं मानव सेवा प्रतिष्ठान (दिल्ली) द्धारा उत्कृष्ट समाज सेवा हेतु राम दास इतवारिया सम्मान से सम्मानित उत्तर प्रदेश सरकार द्धारा चलाई गयी महिला शिक्षा सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत मलाला मेरठ से भी सम्मानित किया गया।.








